Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वाणी कपूर और फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

दरअसल, वाणी अपनी आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई है। अब इस पूरे विवाद के बीच वाणी कपूर ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

24 Apr 2025

वाणी कपूर और फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से अभिनेत्री वाणी कपूर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। दरअसल, वाणी अपनी आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई है। अब इस पूरे विवाद के बीच वाणी कपूर ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वाणी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहलगाम आतंकी हमले को लेकर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, "पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले को देखकर मैं स्तब्ध हूं। यह बेहद दर्दनाक है। मेरे पास शब्द नहीं हैं। अभी भी सदमे में हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं।"

अभिनेता फवाद खान ने भी पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। उन्होंने लिखा, "पहलगाम में हुए जघन्य हमले की खबर से गहरा दुख हुआ है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इस भयावह घटना के सभी पीड़ितों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और शीघ्र राहत की कामना करते हैं।" ‘अबीर गुलाल’ पहले 9 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन आतंकी हमले और बढ़ते विरोध को देखते हुए निर्माताओं ने फिलहाल फिल्म की रिलीज टाल दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वाणी कपूर और फवाद खान ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख
दरअसल, वाणी अपनी आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ नजर आने वाली हैं, जिस कारण सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बॉयकॉट की मांग तेज हो गई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News